फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने थाने भेज दी दूसरी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस को तीन दिन छकाने के बाद सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने अपनी गाड़ी चौथे दिन खुद थाने भेज दी। पुलिस की ओर से गाड़ी सीज करने के बाद भी ब्लाक प्रमुख गाड़ी नहीं लौटा रहे थे। पुलिस की दबिश के बाद उन्होंने गाड़ी तो लौटाई जरूर लेकिन वह सेकेंड टाप माडल की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में शनिवार को सिकरारा ब्लाक प्रमुख की सफारी गाड़ी से पुलिस ने दो असलहे बरामद किए थे। इसमें एक असलहे का लाइसेंस नहीं था। एसपी शैलेश पांडेय के कहने के बाद भी सीओ सिटी ने ब्लाक प्रमुख पर मेहरबानी दिखाते हुए गाड़ी इस शर्त पर ले जाने दिया वह घर जाकर गाड़ी वापस थाने भेज देंगे लेकिन ब्लाक प्रमुख ने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने नोटिस देकर दबिश दी तो ब्लाक प्रमुख ने अपनी दूसरी सेकेंड टाप माडल सफारी गाड़ी लाइन बाजार थाने भेज दी है। दरअसल ब्लाक प्रमुख के पास दो बिना नंबर की टाटा सफारी गाड़ी है। शनिवार को टाप माडल की गाड़ी में असलहे मिले थे। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि गाड़ी थाने खड़ी करा ली गई है। कौन सी गाड़ी ब्लाक प्रमुख ने भेजी, इसके बारे में जानकारी नहीं है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें