मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा गांव में सोमवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई।
तिलौरा गांव निवासी सभापति (50) गांव में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर बाद अचानक बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेत मे काम कर रही ग्राम मीरपुर करौदीं निवासी महिला पार्वती (32) पत्नी लालचन्द बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। (ब्यूरो)