खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव निवासी एक व्यक्ति से उसका एटीएम नंबर और पिन नंबर पूछ कर जालसाज ने खाते से 15 हजार रुपये उड़ा दिए। जालसाज ने खुद को बैंक शाखा प्रबंधक बताकर सुतौली गांव निवासी हुबलाल के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि आप का एटीएम कार्ड की सेवा बंद होने वाली है।
उसका नंबर और गुप्त कोड बताने पर उसे आगे के लिए भी एक्टिवेट कर दिया जाएगा। हुबलाल ने भरोसा कर एटीएम कार्ड संख्या और पिन नंबर भी बता दिया। थोड़ी देर में खाते से पैसा निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। सूचना पुलिस और शाखा प्रबंधक से शिकायत की।