फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ां की ठगी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। थाना क्षेत्र के बोड़सर खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया। जब लोगों ने अपनी धनराशि मांगनी शुरू की तो वह कंपनी बंद कर फरार हो गया। हालांकि लोगों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने 2012 में वित्तीय कारोबार के लिए कंपनी खोली। जिसमें उसने लुभावनी स्कीमों के तहत लोगों के पैसे लगवाने शुरू किए। लोगों को जमा धन पर डेढ़ लाख के निवेश पर हर महीने ग्यारह हजार रुपया देना शुरू किया। सैकड़ो लोग ग्राहक बन गए । ग्राहक बढ़े तो ग्यारह के स्थान पर आठ हजार देने लगा। बैंको से कई गुना ब्याज मिलने व बेहिसाबी रूपया होने के कारण लोग रुपये लगाते गए । इसके बाद व व्यक्ति नोटबंदी के बाद से नोटबंदी का बहाना बना कर पैसे देने में हीलाहवाली करने लगा। जब लोगों ने दबाव बनाया तो वह ऑफिस बंद कर फरार हो गया। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने घर न मिलने पर उसके वाराणसी स्थित आवास पर ताला लगा दिया। एसओ चंदवक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें