फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर लिया एक दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सदर पुलिस ने फरवरी 2016 में गांव बराना स्थित एचडीएफसी बैंक में डकैती डालने के मामले में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव बराना स्थित एचडीएफसी बैंक में 19 फरवरी 2016 को 14.50 लाख रुपये की डकैती डालने में शामिल आरोपी गांव गोयला कलां में अपने घर पर है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव गोयला कलां निवासी सतीश उर्फ काला को उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना सदर के जांच अधिकारी एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि गांव बराना स्थित बैंक में डकैती की वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान उसके फरार साथी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें