सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो बच्चों को चोट आई। वही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर दुराचार का आरोप भी लगाया, जिससे गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।
उक्त गांव के एक आम के बगीचे में बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन भी लाठी, डण्डा लेकर एक दूसरे पर भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सना देवी(12) व दूसरे पक्ष से हल्ला यादव(14) को चोट लगी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेज दिया। सीओ सदर आरपी सिंह यादव ने बताया कि दुराचार का आरोप लगाने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले जांच की जा रही है ।