घनश्यामपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव मे गोमती नदी से सौ मीटर दूर नाले में बुधवार को एक अज्ञात बृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
शाम चार बजे के करीब ग्रामीण एक जंगली सुअर का पीछा करते हुए उक्त स्थल पर पहुचे जहां अचानक देखा तो पता चला कि एक लगभग 60 वर्षीया बृद्धा मरी पड़ी है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए आस-पास के लोगो को बताया। देखते ही देखते सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला गुलाबी रंग की साड़ी व ब्लाउज पहने हुए है।शव के बगल एक पेप्सी के बोतल में पानी रखा गया था। उसका शव घास- फूंस से ढका हुआ था। लोगों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका ब्यक्त किया है। फिलहाल मामला क्या है यह जांच करने पर ही पता चल पाएगा।