बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के धनाबल निवासी मुनरी देवी पत्नी कोलई बीते मंगलवार को कुल्हनामऊ गांव में अपने रिश्तेदार पंधारी के यहां आई थी।
सुबह लोगों ने देखा तो मुनरी चारपाई पर नही थी। कुछ देर बाद पता चला कि मुनरी देवी का शव करीब सौ मीटर रेलवे लाइन पर पड़ा है। परिवारजनों के अनुसार वह शौच के लिए रेलवे लाइन पार रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई।