फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गैस सिलेंडर फटा,हजारों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायगुंजा बाजार में स्थित एक चायपान की गुमटी में शनिवार की रात आग लग गई। आग लगने से गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। संयोग था कि रात में हुई इस घटना के वक्त आस पास कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गुमटी समेत उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सरायगुंजा गांव निवासी हंसराज मौर्य गांव में सड़क किनारे गुमटी में चाय पान की दुकान चलाते हैं। रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात को दुकान में आग लग गई। आग लगने से गुमटी में रखा सिलेंडर फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। गुमटी में आग की लपटों को देखकर लोग मौके पर पहुंचे। जबतक आग बुझाई जाती तब तक गुमटी और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जिस स्थान पर गुमटी थी वहां आस पास कोई घर भी नहीं है वरना गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें