फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गांगी बाजार। क्षेत्र के नरकटहां खास गांव में शनिवार की रात अपने दूसरे घर पर सोने जा रही महिला बाइक की चपेट में आ गई। इस हादसे में घायल महिला को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां खास निवासी कलावती (55) शनिवार की रात खाना खाने के बाद गांव में ही अपने दूसरे मकान पर जा रही थीं। वह घर से थोड़ी ही दूर पर पहुंची थी कि पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में कलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें पीपीगंज इलाज के लिए ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ही कलावती की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक रविंद्र चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें