फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के रेलवे टिकट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आरपीएफ एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बदलापुर में महराजगंज रोड पर स्थित एक रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र पर छापा मारकर करीब पांच लाख के टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अवैध साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रेलवे का टिकट बुक करता था। गिरफ्तार संचालक महेंद्र निषाद निवासी भलुआही बदलापुर के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में टिकट के साथ पकड़ा गया महेंद्र निषाद छह वर्षों से अवैध साफ्टवेयर का प्रयोग करके रेल टिकट निकालने का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि सामान्य यात्री को टिकट निकालने के लिए डेढ़ से दो मिनट का समय लगता है, जबकि पकड़ा गया महेंद्र 35 सेकेंड में आठ पीएनआर पर 48 टिकट बना देता था। पुलिस ने 82 लोगों की आईडी भी बरामद किया है। छापेमारी की जानकारी होते ही आस पास की अन्य बाजारों में संचालित आरक्षण केंद्र बंद कर संचालक फरार हो गए। आरपीएफ ने लैपटाप को भी जब्त कर लिया है। रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर सिटी व हमराह स्टाफ व संजय कुमार प्रसाद निरीक्षक विजिलेंस व शशिकांत सिंह निरीक्षक विजिलेंस व मय स्टाफ के साथ बदलापुर बाजार में फर्जी तरीके से रेल आरक्षण टिकटों का कार्य करने वाले दुकान में छापा मारा। इस दौरान करीब 170 आरक्षित ई टिकट बरामद किया। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर व शाहगंज की टीम मे पंकज कुमार मिश्र, राजेन्द्र जोशी, नरेन्द्र कुमार यादव, आर एल किस्कू , हरेंद्र यादव , प्रवीण कुमार सिंह व ओंकार मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें