फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय बना अखाड़ा, हेड मास्टर व सहायक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। अइलहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों के देर से पहुंचने पर हेडमास्टर ने उनको अनुपस्थिति कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच में मारपीट हो गयी। मारपीट शुरू होने के बाद बच्चे भाग निकले। किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

मछलीशहर-बरईपार मार्ग पर अइलहा का प्राथमिक विद्यालय परिसर शिक्षकों के विवाद के कारण अखाड़ा में तब्दील हो गया। विद्यालय में दो सहायक व एक हेडमास्टर तैनात हैं। एक सहायक अध्यापक परीक्षा ड्यूटी में है और एक सहायक अध्यापक तथा हेडमास्टर विद्यालय चला रहे हैं। सहायक अध्यापक का घर दूर होने के कारण अक्सर देर से पहुंचते हैं। शनिवार को भी वे देर से पहुंचे तो हेडमास्टर ने पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी। इस पर सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक में कहासुनी होने लगी। शिक्षक ने अनुपस्थिति काटने की मांग की तो प्रधानाध्यापक ने साफ मना कर दिया। उसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। विद्यालय में पढ़ रहे छात्र प्रधानाध्यापक की पिटाई देख गांव की तरफ भाग गए और और ग्रामीणों को सारी बात बताई। गांव वालों ने बीचबचाव कर मामले को किसी तरह सुलझाया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि उसने ग्रामीणों के सामने खंड शिक्षाधिकारी को सारी बात बताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सहायक अध्यापकों ने दो माह पहले भी अनुपस्थित दिखाने पर विवाद किया था। खंड शिक्षाधिकारी शैलपति यादव का कहना है कि घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें