फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यवसायी और शिक्षक से 15 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ा/शाहगंज। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बाजार के पास आभूषण व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने 10 हजार रुपये असलहे के बल पर लूट लिया जबकि शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम के पास बदमाशों ने एक शिक्षक से पांच हजार रुपये लूट लिए। दोनों मामलो में पुलिस को तहरीर दी गई है।
नेवढिय़ा बाजार निवासी राकेश सेठ की क्षेत्र के ही शेखुपुर में आभूषण की दुकान है। वह शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके घर के लिए बाइक से जा रहा था। जयसिंहपुर बाजार से नेवढिय़ा मार्ग पर दो सौ मीटर दूर एक सूनसान जगह देख काले रंग की पल्सर पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने पीड़ित को ओवरटेक कर रोक लिया। असलहे के बल पर दस हजार रुपये और मोबाइल फोन व मोटर साईकिल का चाभी निकालकर फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष नेवढिय़ा लालबहादुर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है अगर घटना सही होगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के पट्टी प्रतापपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक सुधीर कुमार दुबे अपनी बाइक से शुक्रवार की रात ग्यारह बजे शाहगंज स्टेशन पर अपनी पत्नी शालिनी दुबे को रिसीव करने आ रहे थे। ताखा पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे जहां बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक रुकवा लिया। अध्यापक को असलहे के बल पर आतंकित करते हुए उनके पास रखें पांच हजार रुपये नगदी को लूटकर शाहगंज बाजार की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल दूसरे दिन भी बदमाशों का कोई सुराग पुलिस नही लगा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें