फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमावा गांव निवासी प्रेम नारायण तिवारी (65) बुधवार की सुबह साइकिल से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। वह घर से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे स्कूटी सवार की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें लेकर प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के कठवतिया गांव निवासी बनारसी सिंह अपने परिवार के साथ बोलेरो से सुल्तानपुर स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना मोड़ के पास बोलेरो बेकाबू होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को चपेट में लेते हुए पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार अमित सिंह(26) निवासी बरईपार, मछलीशहर की मौत हो गई। पीछे बैठे अजीत सिंह पुत्र मारकंडेय निवासी निजामुद्दीनपुर थाना सिकरारा घायल हो गए। बोलेरो सवार बनारसी सिंह (56), मीरा देवी (54), निधि (20), निवासी कठवतिया थाना सुरेरी घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरंदा गांव निवासी हरिश्चंद्र (45) और इसी गांव के महेंद्र (22) बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। सतहरिया के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। हरिश्चंद्र की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी ज्योति यादव (20) पत्नी राघवेंद्र यादव अपने पति के साथ बाइक से इलाज के लिए शाहगंज आ रही थी। निजामपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। मछलीशहर क्षेत्र के उमापुर निवासी मायाशंकर यादव (26) अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वह जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर जलालाबाद गांव के पास सफारी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व ग्राम प्रधान हरीलाल यादव ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें