फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी भान कुमार दुबे के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात जेवरात समेत हजारों का माल पार कर दिया। घटना वाली रात में मकान में ताला बंद था। परिवार के लोग वाराणसी स्थित अपने दूसरे मकान पर थे।
विज्ञापन

भान कुमार दुबे का एक मकान वाराणसी में भी है। रविवार की रात में यहां मकान में ताला बंद था। परिवार के लोग वाराणसी गए थे। रात में चोर मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत कीमती कपड़े आदि उठा ले गए। इसी गांव के निवासी साधु पासी के घर का भी ताला तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया। इसी दौरान बरामदे में सो रहे परिवार के लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो चोर फरार हो गए। इसी गांव निवासी देवेन्द्र गौड़ के घर के सामने लगा टुल्लू पंप भी चोर खोल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें