फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यवसायी से नगदी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में नहर के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी को असलहे से आतंकित कर दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रेहान अहमद की खेतासराय में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर परिवार की एक महिला के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अरन्द गांव में नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर व्यवसायी की जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। जाते समय बदमाश उनकी बाइक का प्लग निकाल पर लेते गए। वह पैदल गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें