फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ली गई संदिग्धों की तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानों की पुुलस ने बैंकों में संदिग्धों की तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान किसी भी बैंक में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने की खबर नहीं हैं। बैंकों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम ने एटीएम बूथ, बैंक के अंदर और बाहर भी कई संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन

बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ सोमवार को स्टेट बैंक , यूनियन बैंक , पंजाब नेशनल बैंक , ओरियंटल बैंक में छानबीन की। संदिग्धों की तलाशी लेने के बाद उनके नाम और पता नोट किए गए। कई लोगों के ने पुलिस को बताए गए पते की भी तस्कीद की गई। सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। स्ट्रांग रूम और सायरन की भी जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड को विशेष रूप से चेताया कि संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही परिसर में घुसने वाले सभी व्यक्ति का नाम पता तथा मोबाइल फोन नम्बर रजिस्टर पर दर्ज किया जाए। मछलीशहर, बक्शा, सिकरारा, खुटहन, शाहगंज, केराकत, जलालपुर, मीरगंज, बरसठी, नेवढिय़ा, लाइनबाजार, जलालपुर, जफराबाद, गौराबादशाहपुर, खेतासराय आदि थानों की पुलिस ने भी बैंकों में जांच पड़ताल कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और बैंक आने वाले लोगों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर पर दर्ज करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें