फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लग्गूपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। हालांकि गांव के लोगों का आरोप हा कि पुलिस की मिलीभगत से निर्माण हुआ है। पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत कराने के लिए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कम्मरपुर ग्राम पंचायत के चार राजस्व गांवो के मध्य स्थित भूमि पर होलिका दहन भी होता रहा है। जिसपर एक जिसपर 15 दिन पूर्व गांव निवासी एक व्यक्ति ने शौचालय का निर्माण शुरू कराया। गांव के लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने निर्माण रोकवा दिया। पुलिस के रोकने के बाद तीन दिन पहले दोबारा निर्माण शुरू हो गया। गांव के लोग शिकायत करते रहे लेकिन पुलिस तब पहुंची जब निर्माण पूरा हो गया। इसके पहले गांव के लोगों ने जब काम रोक दिया था तो आरोपी ने निर्माण न होने पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी थी। जिससे गांव के लोग पीछे हट गए थे और उसने निर्माण पूरा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें