फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पटियाला रोड स्थित गांव जुरासी कलां के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जुरासी कलां वासी ज्ञान चंद के रूप में हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव जुरासी कलां वासी सुभाष ने बताया कि शनिवार देर रात को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिहोवा से अपने घर जा रहा था। उसका पिता ज्ञान चंद भी अपनी रिक्शा को लेकर उसके आगे आगे चल रहा था। जैसे ही वे गांव जुरासी कलां के पास पहुंचे तो पीछे आए एक अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दी और धुंध का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। अल सुबह तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें