फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा घटना का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसपी कार्यालय से सटे सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती की घटना को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। जौनपुर में इस तरह की विगत कई वर्षों में ऐसी लूट की घटना नहीं हुई है। बदमाशों ने कहीं और नहीं बल्कि डीएम, एसपी कार्यालय से सटे श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां धावा बोल कर करीब एक करोड़ के जेवरात और तीन से अधिक नगदी रुपये की लूटपाट कर फरार हो गए। पूरी घटना का राज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना का राज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही खुलेगा।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचहरी रोड पर एसपी दफ्तर के पीछे रात्रि करीब 9:14 पर मोटरसाइकिल पर सवार करीब नौ बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया और असलहा चमकाते हुए वहां पर रखे हीरे ,जवाहरात, सोने ,चांदी व नकदी को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया। यही नहीं बदमाश अपने चेहरे को नकाब से ढ़के हुए थे, विरोध करने पर उन्होंने दुकान मालिक आभूषण व्यवसायी सुरेश कुमार सेठ के सिर पर असलहे से हमला किया जिससे वह जख्मी हो गए, वहीं बेटे ऋतिक को असलहे से डरा कर खामोश कर बदमाश घटना को अंजाम दे कर वाराणसी की ओर आसानी से फरार हो गए। लूटपाट की गतिविधियां बदमाशों की सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। फिलहाल जिस तरह से बदमाशों ने एसपी ऑफिस के पास घटना को अंजाम दिया उससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें