मछलीशहर तहसील में धरना को संबोधित करते भाकपा नेता। संवाद
मछलीशहर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार हुसैन अहमद को सौंपा।
भाकपा नेताओं ने अपने ज्ञापन में बढ़ी हुई डीजल, रसोई गैस और पेट्रोल के बढ़े दाम को वापस लेने , बिजली के स्मार्ट मीटर को बदलकर रीडिंग कराने, चतुर्दिक व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, सरकारी क्षेत्र को निजी क्षेत्र में परिवर्तित करने की नीति पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है।
इससे पहले संगठन के लोगों ने मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली विभाग के एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय को भी ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सुधारने, फ्यूज बांधने के लिए लाइन मैन मांगे जाने वाले सुविधा शुल्क पर रोक लगाने, बिजली से वंचित मजरों में विद्युतीकरण करने और बिजली के जर्जर लटकते तार को बदलवाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कल्पनाथ गुप्ता, ऊदल, सुभाष पटेल, सुभाष चंद्र गौतम, लालजी यादव आदि लोग रहे।