फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे दंपती जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। गाजीपुर से अयोध्या और बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे दंपती को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने रविवार की रात नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूट लिया। पुलिस के अनुसार गाजीपुर जनपद के नंदगंज निवासी मनोज कुमार यादव (45) और उनकी पत्नी गुड़िया (45) रविवार को अयोध्या और बागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकले थे। जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें अयोध्या पहुंचाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर दंपतीको लूट लिया। बेहोशी की हालत में मनोज को कांशीराम आवास के पास के पास उतार दिया। विरोध करने पर गुड़िया को चिरैया मोड़ स्थित वेयरहाउस के पास सड़क पर उतारकर बैग लेकर बदमाश भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


होश में आने पर मनोज ने अपने पड़ोसी मंगला पांडेय को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मंगला पांडेय मौके पर पहुंच गए। मंगल ने बताया कि दंपती दर्शन के लिए घर से निकले थे। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए। चिकित्सक डा. जमालुद्दीन खान ने बताया कि महिला के साथ जहरखुरानी की घटना हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस मनोज यादव को लेकर थाने चली गई। रात में मंगल पांडेय के आने पर उन्हें सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें