फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाद के बाद दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव में रविवार की देर रात किसी बात पर विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जानकारी होने पर परिजन दोनों को जौनपुर निजी अस्पताल ले गए। वहां पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी अभिषेक दुबे और उनकी पत्नी मोनी के बीच रविवार की रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों को उल्टी होने लगी। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो दोनों को आनन फानन में जौनपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोनी के मायके भी सूचना दे दी गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी

मोनी और अभिषेक की शादी दो साल पूर्व हुई थी। अचानक हुई इस घटना के पीछे के कारणों पर लोग चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अभिषेक बहुत मिलनसार है। वह भक्ति कार्यक्रमों में भागीदारी करता है। उसके पिता राजेंद्र दुबे की मृत्यु करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। अभिषेक को कोई संतान नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें