फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि की परीक्षा में लापरवाही पर सात कॉलेज डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षा में शुचिता एवं पारदर्शिता नहीं बरतने वाले जिले के सात महाविद्यालयों पर कार्रवाई की है। परीक्षा समिति ने सात महाविद्यालयों को डिबार (निषेध) कर दिया है। ये कॉलेज परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षा में जौनपुर के सात केंद्रों पर अनियमितता की शिकायत मिली थी। इन केंद्रों पर परीक्षा के मानकों की अनदेखी की गई। यूएफएम (अनफेयर मीन) कमेटी की संस्तुति को परीक्षा समिति की बैठक में रखा गया था। 25 नवंबर को परीक्षा समिति की बैठक में सभी बिंदुओं पर का विचार कर आरोपी कॉलेजों को सत्र 2024-25 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि जिन छात्रों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, उनका परीक्षा फाॅर्म कॉलेज 26 नवंबर तक अनिवार्य रूप से भरवाना सुनिश्चित करें।



इन कॉलेजों पर हुई कार्रवाई



जीएस दूबे महाविद्यालय मीठेपार जौनपुर, बीए पंचम सेमेस्टर समाजशास्त्र। शिवदास प्रो. राजाराम महाविद्यालय तरहरी जौनपुर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान। मां वैष्णो देवी महाविद्यालय करंजाकला, बीए तृतीय सेमेस्टर भूगोल। द्वारिका दास हरि महाविद्यालय जहांगीरपट्टी जौनपुर, बीए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी। राजाराम महाविद्यालय रामनगर जौनपुर, बीए पंचम सेमेस्टर हिंदी। स्व. मालती सिंह महाविद्यालय अंबरपुर बेलवां मड़ियाहूं जौनपुर, बीकाम पंचम सेमेस्टर। राजबहादुर यादव महाविद्यालय इकौना जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें