फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद। जफराबाद नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जम हंगामा किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्या के निस्तारण के लिए कोई पहल नहीं की जाती है। विकास कार्यो की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने के बाद बैठक का बहिष्कार किया। अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई। हंगामे के चलते बोर्ड बैठक की स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल व सभासदों के साथ बोर्ड बैठक शुरू की गई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी अधिशासी अधिकारी बोर्ड की बैठक में पहुंचे। बैठक में उपस्थित सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष तथा लिपिक से ठेकेदारों को भुगतान किए जाने के संबंध में जानकारी मांगा। अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने जानकारी देने में असमर्थता व्यजत किया। इससे आक्रोशित सभासदों ने बैठक में हंगामा खड़ा कर दिया। सभासद असद खान उर्फ खुर्रम तथा मोहल्ला नासही के सभासद विक्रम ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में जिम्मेदारों द्वारा मनमाने ढंग से भुगतान किया जा रहा है। जानकारी मांगने पर टाला जाता है। नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मी जिसको नगर पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर नगर पंचायत कार्यालय में संबद्ध किया गया है। सफाई कर्मी बोर्ड बैठक की लिखा पढ़ी के साथ छेड़खानी करता है। अधिशासी अधिकारी का इंतजार करने के बाद सभासदों ने हंगामा करते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभासदों के सभी मांगों पर कार्रवाई की जाए। मेरे हिसाब से उचित नहीं है। जो उचित होगा उससे नगर पंचायत में अन्य कार्य कराए जा सकते हैं। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया की राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक व अधिकारिता मंत्रालय की सदस्य मंजू दिलेर का कार्यक्रम था। जिसमें जिला अधिकारी सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। उसी मीटिंग के चलते मैं बोर्ड बैठक में उपस्थित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें