फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सफाई नायक की पिटाई से नाराज सभासदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर टिकट निकालने गए नगर पालिका के सफाई नायक की बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो मनबढ़ युवकों ने मामूली विवाद को लेकर पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिटाई से नाराज सफाई नायक, सफाईकर्मी व सभासदों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर नगर पालिका परिषद परिसर में धरने पर बैठ गए।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी सफाई नायक फिरोज रेलवे स्टेशन से टिकट निकालकर लौट रहे थे।
नगर के वेलकम मेडिकल स्टोर के पास बाइक सवार दो युवकों ने फिरोज को रोककर विवाद कर लिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। भीड़ जुटते देख मनबढ़ वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह नगर पालिका के अन्य सफाई नायकों को हुई तो सभी सफाई नायक व सभासद आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंच कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सभासदों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे।
सफाई कर्मियों के धरना पर रहने के कारण नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा उठान व सफाई कार्य पूरी तरह से ठप रहा। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी मौके पर पहुंचे गए। नाराज कर्मियों व सभासदों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसमें एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें