फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: असलहा सटाकर धमकाने व पिटाई के मामले में प्रधान के पति समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव निवासी एक पीड़ित ने गांव के प्रधान प्रति व उनके भाई पर मारने, पीटने व असलहा सटाकर धमकाने की शिकायत की, जहां न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इसमें बाद प्रधान के पति समेत दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस बाबत सुरेरी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव निवासी अरविंद पटेल ने सोमवार की रात्रि सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने गांव के संजय यादव व उनके भाई प्रधान पति विनोद यादव पर सोमवार की रात्रि कसेरू चौराहे पर स्थित ओम प्रकाश की दुकान से वापस लौटते समय गाली-गलौज कर पिटाई करने व असलहा सटाकर धमकाने की शिकायत किए थे।
आरोप है कि पुलिस वाले शिकायतकर्ता को ही थाने पर बैठा लिए ज्यादा देर तक थाने से वापस नहीं लौटने पर जब पीड़ित के पंरिजन थाने पर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से किए तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पीड़ित परिजनों को ही थाने में बैठा लिया। उनके मोबाइल का कॉल डिटेल बिधिवत जांच पड़ताल कर यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया कि किसके द्वारा उच्चाधिकारी को सूचना दी गई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस से आग्रह के बाद पीड़ित परिजनों को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के साथ आरोपी पक्ष को बुलाकर पुलिस हिरासत में रख ली व दूसरे दिन बीते मंगलवार को दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर मामले का इतिश्री कर दिया।
जब थाने से न्याय नहीं मिला तो पीड़ित के भाई बीरेंद्र पटेल ने दो सितंबर बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ से पहुंचकर गुहार लगाई। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज करने व घायल का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग किया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हरकत में आई सुरेरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें