फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप : आज अंकुल और 10 को कोर्ट में पेश होगा भोला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोडीन युक्त कप सिरफ मामले में आरोपियों जौनपुर एसआईटी आज-कल में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मामले में शनिवार श्री मेडिकल के प्रोफाइटर अंकुल मौर्या को कोर्ट में तलब किया गया है। वह एक मामले में पहले से ही जिला जेल में बंद है और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में भी आरोपी है। जौनपुर एसआईटी ने इसके लिए शुक्रवार को कोर्ट में तलबी का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 7 जनवरी की तिथि तय की है। वहीं, दस जनवरी को सोनभद्र से भोला प्रसाद जायसवाल को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कोडीन मामले में जनपद में दो केस में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें अब तक भोला प्रसाद जायसवाल और न्यू मिलन सुपर फार्मा के प्रोपराइटर शशांक मौर्य उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में अंकुल मौर्य भी आरोपी है, जो पहले से ही जिला जेल में दूसरे मामले में बंद है। वहीं, एसआईटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चार आरोपियों के 2 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। जौनपुर एसआईटी का नेतृत्व कर कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में अंकुल मौर्या को सात फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि 10 फरवरी को भोला प्रसाद जायसवाल को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें