फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बॉक्सिंग में मिहरावां कॉलेज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी पीजी कॉलेज, मिहरावां में आयोजित अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता और कराटे ट्रायल (पुरुष एवं महिला) संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बीच सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां बॉक्सिंग में प्रथम रहा।
विज्ञापन

तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर द्वितीय और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने रिंग और मैट पर प्रदर्शन किया।
उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि परिश्रम,आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास से व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त जरिया हैं।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि खेल में जीत से अधिक महत्वपूर्ण संघर्ष होता है। यही संघर्ष आत्मविश्वास, धैर्य और आत्मसंयम को मजबूत करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें