फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का रिकवरी रेट 97.85 प्रतिशत हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही थम गई है, लेकिन मौत का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में चार मरीजों ने दम तोड़ा है। इसमें तीन की मौत शनिवार को हुई थी, जबकि रविवार को भी एक मरीज की जान चली गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 229 हो गई है। इसमें 129 लोगों की मौत दूसरी लहर में हुई है। रविवार को 11 नए पॉजिटिव केस भी मिले।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच की गई। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव की निगरानी में पवांरा के बामी गांव में 77 और मछलीशहर के करौरा गांव में 73 लोगों के सैंपल लिए। रैपिड एंटीजन किट से जांच में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। जिले के अन्य क्षेत्रों में लगे कैंप शिविर में कुल 5785 सैंपल लिए गए। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को एक मरीज की मौत हुई है। उसका उपचार लखनऊ में चल रहा था। शनिवार को भी तीन मरीजों की मौत हुई थी। जिले की रिकवरी रेट 97.85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मृत्यु दर 1.02 के करीब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें