05- ओलन्दगंज चौराहे पर तैनात होमगार्ड व पीआरडी के जवानों का माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर सम्मान करत
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलों में कोरोना जांच के लिए नमूने लेने की व्यवस्था की गई है। जांच के लिए नमूना संग्रह करने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित की गई है। सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल में पंजीकरण कराने के बाद कोई भी जांच करा सकता है।
नेहरूनगर में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सामान्य व्यक्ति को जांच कराने के लिए पहले कंट्रोल रूम में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उसे पर्ची जारी कर दी जाएगी। उसी पर्ची के आधार पर उसका सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। अब तक जिले में 774 लोगों की जांच कराई गई है। सैंपल कलेक्शन के लिए पीपीई किट, फेस मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। क्वारंटीन सेंटर में आने वालों के नमूने लेने के लिए चिकित्सकों और लैब टेक्निशियन की टीम गठित की गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ टीम को भेज कर सैंपल कलेक्ट कराते हैं। इसे जांच के लिए बीएचयू भेज दिया जाता है। एक टीम 14 दिन तक सैंपल कलेक्शन करती है। उसके बाद दूसरी टीम को लगा दिया जाता है।
इनकी कराई जा सकती है जांच
जौनपुर। कोरोना की जांच केवल ऐसे लोगों की कराई जा रही है जिनकी प्राथमिक जांच में कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं। या तो ऐसे लोग जो बाहर से आए हैं और वहां कोरोना संक्रमण का प्रभाव अधिक रहा है। इनके अलावा किसी के घर को कोई व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला है ओर वह उसके साथ यात्रा किया हो। डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पंजीकरण कराने के बाद ही किसी की जांच कराई जाती है।