फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित जेई की मौत, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से संक्रमित बक्शा ब्लाक के जेई की रविवार की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से उनका उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कोरोना संक्रमित अब तक 98 लोग दम तोड़ चुके हैं। रविवार को दो नए पॉजिटिव केस भी मिले। कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6599 हो गई है।
विज्ञापन

बक्शा ब्लॉक पर कार्यरत जेई (44) एक सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पहले से ही कई शुगर, बीपी से ग्रसित जेई को गंभीर स्थिति में वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह सिकरारा थाना क्षेत्र के विसावा मदी का बाग गांव के निवासी थे। निधन की खबर मिलते ही बक्शा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक कर्मियो में शोक छा गया। उधर, डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 1135 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें दो पॉजिटिव हैं। पहले के 11 मरीज ठीक हुए। अब तक 6346 मरीज ठीक हो चुके हैं। 925 नए सैंपल रविवार को लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें