फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी एजेंसी ने पुरानी बिल्डिंग तोड़ने वालों को दी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। तीस महीने से 35 लाख रुपये बकाया भुगतान की मांग को लेकर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में ताला लगाने वाली सिक्योरिटी एजेंसी ने रविवार को काफी मशक्कत के बाद परिसर में कताई मिल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने में लगे श्रमिको को अंदर जाने की छूट दे दी। जबकि निर्माण एजेंसी के अन्य अधिकारियों को रविवार को भी अंदर नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तैनात सिक्योरिटी का करीब 35 लाख बकाया है। सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारियों ने टाटा निर्माण एजेंसी और बालाजी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में घुसने से रोक दिया है। शुक्रवार से ही निर्मार्णाधीन मेडिकल कालेज के सभी गेट पर ताला लगा दिया गया है। ताला लगने के कारण अंदर परिसर में स्थित कताईमिल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने में लगे श्रमिक भी बाहर हो गए थे। जिसे लेकर रविवार को । राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों से बात की। काफी मशक्तत के बाद सिक्योरिटी एजेंसी के लोग सिर्फ पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने में लगे श्रमिकों को अंदर जाने देने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें