फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Jaunpur: कोरोना से छह मौत, 140 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुुई 1965

Thu, 30 Jul 2020 10:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में कोरोना के हालात अब खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। गुरुवार को छह मौतों की पुष्टि हुई तो 140 नए मरीज भी मिले हैं। पीड़ितों में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी व व्यापारी हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1965 हो गई है। इसमें 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 891 हैं। 

विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1347 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 140 पॉजिटिव मिले हैं। पहले से भर्ती 36 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। आज 1213 नए लोगों के भी सैंपल लिए गए। नए 1213 सैंपल मिलाकर अब तक कुल 37730 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।

इसमें 35217 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि जिसमें भी सर्दी, खांसी, सांस फूलने के लक्षण हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें। सभी ब्लॉक सीएचसी-पीएचसी और जिला अस्पताल पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें