फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Jaunpur: कोरोना से पैथोलॉजी संचालक की मौत, 35 नए मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या हुई 2986

Thu, 13 Aug 2020 09:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन भी जौनपुर जिले में कोरोना से एक मौत हुई। मछलीशहर कस्बे में पैथोलॉजी संचालक ने एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा 35 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2986 हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है। एक्टिव केस 661 हैं।

विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मछलीशहर कस्बे में पैथोलॉजी चलाता था। करीब 15 दिन पहले उसने सीएचसी में अपनी कोरोना जांच कराई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एल-1 अस्पताल में रखा गया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर एल-2 अस्पताल रेहटी में भर्ती किया गया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सीधे शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

पैथोलॉजी संचालक की मौत से नगर में लोग सहम गए हैं। नए मरीजों में शहर के यूपी सिंह कॉलोनी में दो, वाजिदपुर, पचहटिया, मियांपुरा व कलीचाबाद में एक-एक युवक शामिल हैं। रामपुर के पचवल गांव में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बक्शा, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, जलालपुर में दो-दो, रामनगर, मछलीशहर, बरसठी के एक-एक मरीज हैं।
विज्ञापन


मीरगंज के भटहर गांव में मेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे शुगर लेबल बढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना जांच में वह पॉजिटिव मिला। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 310 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 35 पॉजिटिव हैं।

27 सैंपल की गुणवत्ता खराब होने से संबंधित लोगों का दोबारा सैंपल लिया जाएगा। 170 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। वहीं 1307 नए लोगों के सैंपल भी लिए गए। अब तक 58778 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें 54659 का रिजल्ट आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें