जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित दो वर्षीय डीफार्मा पाठ्यक्रम में मेरिट पर दाखिला लेने की विश्व विद्यालय प्रशासन तैयारी शुरू कर दिया है। चालू सत्र से ही पढाई शुरू होनी है। दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति को यह तय करना है कि छात्रों का दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा या मेरिट के आधार पर। विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही इस बात की घोषणा कर चुका है कि पहला सत्र होने के नाते दाखिला मेरिट के आधार लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर में डीफार्मा की 66 सीटों पर दाखिला होना है। इसमें 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों के लिए 250 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए 30 अगस्त तक तिथि बढ़ा दी गई है। इस तिथि में छात्र अपने आरक्षण और वेटेज से जुडे प्रमाण पत्र तैयार कर विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। डीफार्मा में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को 45500 रूपये फीस जमा करना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण सीटों के खाली रहने की समस्या नहीं खड़ी होगी।
दाखिला चाहे मेरिट के आधार के आधार पर लिया जाए या प्रवेश परीक्षा परीक्षा के जरिए। विभाग को इसी माह में दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी है। 30 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। फार्मेसी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि विवि परिसर में डीफार्मा की 66 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। पहला सत्र होने के चलते यह नहीं तय हो पाया है कि छात्रों का दाखिला मेरिट पर लिया जाए फिर प्रवेश परीक्षा के जरिए। 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। दाखिला लेने के संबंध में समिति को निर्णय लेना है। शीघ्र ही समिति बैठक कर प्रवेश प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।