फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का पोषण अभियान दिवस के अंतर्गत मंगलवार को कई इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पीएससी पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सबसे बडे़ टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाड़ी, आशाओं का अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा अहम है। कोरोना काल में सभी ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने देश-दुनिया को अभूतपूर्व रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक रही है। कोरोना से युद्ध में अग्रिम पंक्ति में खडे़ कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका रही है। कोविड पर नियंत्रण एवं इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है इस दौरान जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव मछरेहटा ,प्रियंका श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा,चेतना श्रीवास्तव जिला मंत्री कनक सिंह, डा. तंजीला रहमान, मंडल अध्यक्ष कुसुम सिंह, ममता गिरी, अरुणा पाण्डेय, दिव्या सिंह, पिंकी सिंह ,मंडल अध्यक्ष कुसुम गुप्ता, अर्चना सिंह आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें