फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन औद्योगिक इकाईयों की गई आकस्मिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि विभाग के नेतृत्व में शनिवार को नाईट्रोजिनस कंपाउंड्स या टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग करने वाली तीन औद्योगिक इकाईयों की आकस्मिक जांच की गई ।जांच में इन औद्योगिक इकाईयों की ओर से अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता नहीं पाया गया।
विज्ञापन

नाईट्रोजिनस कंपाउंड्स या टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग करने वाली औद्योगिक इकाईयां किसानों को दी जाने वाली अनुदानित यूरिया का प्रयोग तो नहीं कर रही है। जिसकी जांच शनिवार को करने के लिए शासन ने निर्देश दिया था। जिसके क्रम में जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, एसडीएम केराकत व जिला उद्योग महाप्रबंधक की संयुक्त टीम जिले में ऐसे औद्योगिक इकाईयों की जांच की। इस दौरान मेसर्स पशुपति प्लाईवुड इंडस्ट्री जमकरा त्रिलोचन, रामापुलीगर प्राइवेट लिमिटेड त्रिलोचल महादेव व बुखार पैलेस सिधवन की जांच की गई, लेकिन इन औद्योगिक इकाईयों पर अनुदानित यूरिया का उपयोग होता नहीं पाया गया है। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने बताया कि सरकार के निर्देश पर नाईट्रोजिनस कंपाउंड्स या टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग करने वाली तीन औद्योगिक इकाईयों की जांच की गई, लेकिन इन औद्योगिक इकाईयों पर अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें