फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश में रहने वाले निर्माण श्रमिक भी पा सकेंगे योजनां का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब परदेश में रहने वाले निर्माण श्रमिक भी श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। इसके लिए उनको श्रम विभाग की ओर से प्रवासन प्रमाण पत्र ( माइग्रेशन सार्टिफिकेट ) जारी किया जाएगा, जिससे वे योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। यह लाभ उन्हीं निर्माण श्रमिकों को मिलेगा जिनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय कुल 40 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। जिनको श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन उन निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो परदेश में हैं। अब उनको भी श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए उनको श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। श्रम विभाग की मानें तो कोरोना काल में तीन लाख 30 हजार प्रवासी आए थे, जिसमें करीब 70 हजार प्रवासी मजदूर ऐसे थे, जो परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। ऐसे श्रमिक श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद उनको श्रम विभाग की ओर से प्रवासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसका प्रयोग कर वे परदेश में भी श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।
आनलाइन व आफलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जौनपुर। परदेश में रहने वाले ऐसे निर्माण श्रमिक, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में नहीं हुुआ है। ऐसे श्रमिक आफ लाइन या फिर आन लाइन आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक को कार्य करने से संबंधित कोई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी भेजनी होगी। आन लाइन करने के लिए विभाग की ओर से मोबाइल नंबर 9532567158 जारी किया गया है। जिसके वाट्सएप पर श्रमिक को अपने दस्तावेज भेजने होंगे। दस्तावेज मिलने के बाद श्रमिक का आन लाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही प्रवासन प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा, जिसे संबंधित श्रमिक को भेजा जाएगा। जिसके बाद वह योजनाओं का लाभ ले सकेगा।
विज्ञापन

- परदेश में रहने वाले निर्माण श्रमिक भी श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। उनको बस विभाग में पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद प्रवासन प्रमाण पत्र जारीकिया जाएगा, जिसका प्रयोग कर वह परदेश में भी योजनाओं का लाभ पा सकेगा। ऐसे श्रमिकों का पंजीकरण आन लाइन और आफ लाइन दोनों तरह से होगा। - कुलदीप सिंह, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें