फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3.50 करोड़ की लागत से उपकेंद्र का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिलखिनी गांव में 10 एमवीए के नए उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। उपकेंद्र चालू होने पर 40 गांवों के लोगों की बिजली की समस्या का निपटारा हो सकेगा। कबीरूद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों के लोगों को ज्यादा लोड की वजह से बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के गठन के बाद लोड और ज्यादा हो गया है। इससे समस्या गंभीर होती जा रही है।
विद्युत निगम ने लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिलखिनी गांव में साढ़े तीन करोड़ की लागत से 10 एमवीए के नए उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया है। उपकेंद्र चालू होने पर 40 गांवों के लोगों की बिजली की समस्या का निपटारा हो सकेगा। उपकेंद्र का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राहुल सिंह ने बताया कि गांव में उपकेंद्र बन जाने के बाद गांव और आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा। आए दिन होने वाली ट्रिप की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिलखिनी गांव में उपकेंद्र के निर्माण से गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के साथ ही नयनसंड, मैरा दखान, सखैला, चोरसंड, गौरा गांव, बंजारेपुर, बमैला, पिलखिनी, सरसौड़ा, मनिहागोविंदपुर, भुइली, बारी बिथार, तरसंड, चौकी पिलखुंवा, कुरेथु, खटोलीया, तारा, उमरी, काकोरी देवाकलपुर, पौनी, हसनपुर भौसिंगपुर समेत 40 गांव इस उपकेंद्र से जुड़कर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें