फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धीमी गति से हो रहा मल्टी परपज हाॅल का निर्माण, छह माह में कैसे होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जहां विशेष प्रयास कर रही है, वहीं जिला स्टेडियम में मल्टी परपज हाॅल का निर्माण बेहद धीमी गति से हो रहा है। 9.95 करोड़ की लागत वाला यह कार्य 50 फीसदी ही पूरा हो सका है। अब छह माह में शेष कार्य को कैसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत सिद्दीकपुर स्थित जिला खेल स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके तहत एक छत के नीचे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, कुश्ती आदि खेल कराए जाएंगे। यहां पुराना मल्टी परपज हॉल था, जो जर्जर हो गया था। इसे गिराने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से भवन को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया। इसके बाद इसे तोड़कर गिरा दिया गया। उसकी जगह नए का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड है। इसका निर्माण 31 दिसंबर 2023 से किया जा रहा है, जो 30 जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाना है। परियोजना का मूल उद्देश्य 9.95 करोड़ है। इसमें शासन से 4.87 करोड़ रुपये जारी हो गया। इसमें से 3.2 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। अब तक 50 फीसदी कार्य ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें