रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत- पार्टी से प्राप
मछलीशहर। रसोई गैस की कालाबाजारी और शंकर गैस एजेंसी पर प्रतिदिन लगने वाली उपभोक्ताओं की लंबी कतारों से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। जहां जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया है।
कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान ने शंकर गैस एजेंसी पर दलालों और बिचौलियों का कब्जा होने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर न मिल पाने के कारण घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। गैस एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जाती हैं। ओटीपी और बुकिंग नंबर लेकर होम डिलीवरी करने का आश्वासन दे घर भेज दिया जाता है।
होम डिलीवरी ग्राहक को कई दिन नहीं दी जाती है। पूरी गैस ब्लैक कर दी जाती हैं। दिखाने के लिए एजेंसी पर जुटी भीड़ को कुछ सिलिंडर दिया जाता है। तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी से कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद सैफ, जिला महासचिव व मछलीशहर प्रभारी अरुण शुक्ला, डॉ. राकेश मिश्रा, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला सचिव जब्बार अली सलमानी, राधे लहरी , रईस खान, मेराज अली, किरन, शीला, संतोषी सिंह, संजय कुमार सोनी आदि शामिल हुए।
वहीं, शंकर गैस एजेंसी संचालक देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि गैस की आपूर्ति कंपनी से ही कम हो रही है। इसलिए रेगुलर गैस नहीं दे पा रही है। दूसरी बात ओटीपी ग्राहक जब देता है तो गैस की आपूर्ति की जाती हैं, जो ओटीपी देता है वह गैस सिलिंडर अवश्य लेता है। सभी आरोप निराधार हैं।