मछलीशहर पावर हाउस पर धरना देते भाकपा नेता। स्रोत-नागरिक से प्राप्त
मछलीशहर। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में भाकपा (मार्क्सवादी ) के सदस्यों ने सोमवार को धरना दिया है। धरने को संबोधित करते हुए बसंतलाल ने सरकार से चुनावी वादा पूरा करते हुए 300 यूनिट बिजली किसानों को देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि 1948 से अब तक जो विधेयक पारित हुए हैं उसके अनुसार बिजली की व्यवस्था नहीं होने से आने वाली समस्या को दूर करने की मांग उठाई है।
बिल में पारदर्शिता लाने के लिए घरों में लगे हुए मीटर से उपभोग की जानकारी रसीद द्वारा देने के लिए पेपर रोल युक्त मीटर लगाने की मांग बिजली विभाग से की गई। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन में मनमानी सरचार्ज ,बिजली कटौती और मीटर रीडिंग पर रोक लगाने तथा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, बढ़े हुए बिजली के दाम को कम करने और बिजली के निजीकरण को रोकने की मांग की गई है।
उपकेंद्र के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। कार्यक्रम में अशोक पांडेय, भुलन बौद्ध,अजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
मछलीशहर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। बसंतलाल ने सरकार से अपना चुनावी वादा पूरा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को वादे के मुताबिक 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1948 से अब तक पारित हुए विधेयकों के अनुसार बिजली की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे लगातार समस्याएं पैदा हो रही हैं, जिन्हें तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) राघवेंद्र सिंह को सौंपा गया। इस अवसर पर अशोक पांडेय, भुलन बौद्ध, अजय कुमार समेत दर्जन भर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।