फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली समस्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। पार्टी
विज्ञापन
जौनपुर। चरमराई हुई बिजली व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस और आम नागरिकों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती की शिकायत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा हम यहां जनता की आवाज बनकर खड़े हैं। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है। यह सिर्फ बिजली की समस्या नहीं, बल्कि प्रशासन की घोर लापरवाही का उदाहरण है। जब जनता समय से बिल जमा करती है, तो उसे सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं? यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने कहा जौनपुर की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पांच दिनों से बिजली गुल है, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, कारोबार ठप हो चुका है, लेकिन प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं हो रही। हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और तेज होगा और हर गली-मोहल्ले में जनता के साथ संघर्ष किया जाएगा। धरने में रौजा अर्जन के सभासद सहनवाज मंजूर ने कहा कि हम कांग्रेस के सभासद हैं, इसलिए प्रशासन फोन तक नहीं उठा रहा है और न ही कोई अधिकारी मौके पर जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, इरशाद ख़ान, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पांडेय, राजकुमार निषाद, जैद सिद्दीकी, नसरीन, मुन्ना, मसूद अहमद, अजीज खान, शाहिना बेगम, परवीन, सुल्तान, मो ताहिर, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें