फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर की जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा की गई जमीन की खरीद में घोटाला करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल ने आरोप लगाया कि अयोध्या में आराध्य देव भगवान राम के नाम पर बन रहे मंदिर में बडे़ पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। यह आरोप भी लगाया कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल लोगों ने जो भूमि दो करोड़ की थी, उसे 18.5 करोड़ में खरीद लिया है। यह सिर्फ श्रीराम के आस्था के साथ ही नहीं, तमाम राम भक्तों के साथ भी विश्वासघात है। जय शंकर दुबे ने कहा कि राम जन्म भूमि ट्रस्ट के लोगों द्वारा किया गया कार्य शर्मसार करने वाला है। इस दौरान आरसी पांडेय, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र निषाद, तालुकदार दूबे, सत्यवीर सिंह ,संदीप सोनकर, राकेश मिश्रा, हीरालाल पाल, नीरज राय, आजम जैदी, अजय कुमार सोनकर, प्रवीण सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सोनकर, अनिल सोनकर, महेंद्र बेलवंशी, अशरफ अली, इकबाल, विकास यादव, सूरत सिंह, अनिल सोनकर गांगुली, जतिन लाल बौद्ध आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें