कभी एक समय ऐसा भी था, जब कांग्रेस का जनपद की अधिकांश सीटों पर कब्जा रहता था। ऐसे में कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही है। इसके लिए, तीन-चार बार में आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि आखिरी बार किए गए आवेदनों के मुताबिक, सभी नौ विधानसभा सीटों से कुल 76 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। इसमें 63 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।