जहां इलाज करने वाले डाक्टर ने बताया कि माइनर हार्ट अटैक था। लेकिन, इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें काफी आराम मिल गया था। परिवार के लोग फिर से जांच कराना चाहते थे, इसलिए उन्हें मेदांता ले गए।
जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बताया कि पूर्व विधायक नदीम जावेद के सीने में दर्द, प्लेटलेट में कमी और शुगर को लेकर दिक्कत बढ़ गई थी। इस कारण वह एयर एबुलेंस से शाम पांच बजे दिल्ली स्थित मेंदाता अस्पताल के लिए चले गए। हम सब उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।