फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ लगाकर मछली मारने से मना करने पर सिपाही से भिड़े मनबढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बमैला गांव में बृहस्पतिवार को मछली मारने से रोकने पर मनबढ़ों ने सिपाही पर हमला कर दिया। किसी तरह खुद को बचाते हुए सिपाही ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बमैला गांव के नागा बाबा साधू की कुटी के पास पोखरे पर कुछ युवक बृहस्पतिवार की दोपहर में मछली मार रहे थे। इससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई थी। गश्त करते हुए वहां पहुंचे एक सिपाही ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए भीड़ न लगाने को कहा तो युवक उससे विवाद करने लगे। सिपाही ने सख्ती दिखाई तो कुछ लोग उस पर पथराव करने लगे। सिपाही ने किसी तरह खुद को बचाया और सूचना थाने पर दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद करने वाले फरार हो गए। एसओ रामबहादुर चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों ने सिपाही पर हमलेे का प्रयास किया है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें