फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री के साथ जरूरतमंदों के घर पहुंच रहे समाज सेवी

विज्ञापन
केशवपुर में ग्रामीणों को राशन का पैकेट वितरित करते समाजसेवी अशोक कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन के इस दौर में रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए निकले समाज सेवी लगातार राहत सामग्री लेकर लोगों के घर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी मदद का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। कहीं राशन पहुंचाया गया तो कहीं लंच पैकेट के साथ लोग जरूरतमंदों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मीरमस्त वार्ड के सभासद डॉ हसीन बब्लू ने शेख मोहामिद, रिजवी खां, मीरमस्त मोहल्ले के डेढ़ सौ गरीब परिवारों को राशन सामग्री से भरा पैकेट वितरित किया। समाजसेवी मो. यामिन नन्हूं ने शहर के बेगमगंज, जगदीशपुर आदि इलाके में लंच पैकेट बांटा। नवचेतना फाउंडेशन की ओर से लाइनबाजार इलाके में असिस्टेंट प्रोफेसर विमल कुमार ने जरूरतमंदों के घर राशन सामग्री पहुंचाई। मड़ियाहूं: समाजसेवी अशोक सिंह ने तहसील के केशवपुर गांव में तालुकदार दुबे के साथ राहत सामग्री वितरित की। सतहरिया: सपा नेता राजेंद्र यादव की मदद से उनके कार्यकर्ताओं ने गुड़ाही, पुरानी सब्जी मंडी व कुंवरपुर गांव के गरीब परिवारों में राशन सामग्री वितरित की। महराजगंज: क्षेत्र के दिलशादपुर गांव में समाजसेवी राजेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी चंद्र उमर वैश्य, दीपचंद्र उमर वैश्य, असलम, राजेश सोनी, आलोक आदि ने आपसी सहयोग से राशन वितरण किया।
जिला जज ने अड़ियार गांव के गरीबों में वितरित किया राशन
सुरेरी। लॉक डाउन के चलते समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भी हाथ बढ़ाए हैं। बृहस्पतिवार को जिला जज एमपी सिंह के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेटों का समूह राशन सामग्री के साथ भदोही जिले की सीमा पर स्थित अड़ियार गांव पहुंचा। यहां 85 लोगों को राशन का पैकेट दिया गया। इस दौरान जिला जज ने लोगों से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की। जिला जज के साथ सीजेएम अंजनी कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मो. फिरोज, तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम , थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा, ग्राम प्रधान राजेश यादव, जय प्रकाश पांडे, विनोद सिंह, सुभाष तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें