फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी, शहर में नहीं जलाए जा रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड बढ़ गई है लेकिन शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और गरीब तबके के लोगों को हो रही है। नगर पालिका प्रशासन अभी तक अलाव जलाने के लिए स्थानों को चिह्नित तक नहीं किया है।
विज्ञापन

एक ओर ठंड बढ़ गई है तो दूसरी ओर रात में जबरदस्त कोहरा पड़ने लगा है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में स्थित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य करती है। रोडवेज व रेलवे स्टेशन सहित सभी चौराहा व तिराहा और मोहल्लों में स्थित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती रही है लेकिन तीन दिनों से कोहरा पड़ने के बाद अलाव का इंतजाम नहीं किया जा सका है जिससे रात में लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक रोडवेज, जेसीज, पालीटेक्निक, ओलंदगंज, कोतवाली, सिपाह आदि चौराहों व तिराहों पर रात में लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही हैै।
- रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर अलाव जलवाए जा रहा हैं। चौराहों और तिराहों सहित मोहल्लों में स्थित सार्वजनिक स्थानों का चयन किया जा रहा है। इन स्थानों पर भी शीघ्र ही अलाव जलवाए जाएंगे।- संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें